Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नरसिंहपुर, जिले में कहीं खराब सड़क, गंदगी या अव्यवस्था दिखे, तो नागरिक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर कलेक्टर को भेजें

Aditi News Team

Fri, Sep 24, 2021

जिला प्रशासन की टीम समस्या का तत्काल निदान करेगी- कलेक्टर श्री रोहित सिंह

नरसिंहपुर । प्रदेश के साथ- साथ जिले में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर 2021 तक “जनकल्याण एवं सुराज अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने बताया कि फील्ड विजिट के दौरान उन्हें आमजनता और सोशल मीडिया से जुड़े जिले के नागरिकों के माध्यम से खराब सड़क, गंदगी आदि अव्यवस्था से संबंधित जानकारी मिली थी। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खराब सड़क आदि के फोटो भेजे थे। इसी को देखते हुए नरसिंहपुर जिला प्रशासन ने जिले में एक नई पहल की है। इस पहल का नाम “सेंड द पिक कैम्पेन” है।

   इस सिलसिले में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि अगर आपको जिले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, कहीं पर भी खराब रोड, गंदगी अथवा फेंका हुआ कचरा दिखता है, तो इसके लिए आपको कहीं आवेदन करने अथवा किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आप जिस स्थान पर भी कोई अव्यवस्था, खराब सड़क या गंदगी देखते हैं, तो उसी स्थान से एक फोटो खींचकर उसकी लोकेशन को टैग करके या लोकेशन के बारे में लिखकर नागरिक सोशल मीडिया पर कलेक्टर नरसिंहपुर (@collectornarsinghpur) के फेसबुक पेज के मैसेज इनबाक्स पर या कलेक्टर नरसिंहपुर (@dmnarsinghpur) के ट्वीटर हैंडल पर सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन की टीम का प्रयास होगा कि हम तत्काल समस्या का निदान करेंगे। इससे न केवल लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का त्वरित समाधान ही होगा, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच की दूरी घटेगी। इस पहल से नरसिंहपुर जिले की जनता और जिला प्रशासन के बीच बढ़िया तालमेल बनेगा और हम लोगों को अच्छा प्रशासन मुहैया करा सकेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें