Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

: नरसिंहपुर जिला पंचायत सीईओ एवं अधिकारियों- कर्मचारियों ने किया श्रमदान

Aditi News Team

Tue, Mar 30, 2021

नरसिंहपुर, कलेक्‍टर वेद प्रकाश ने सींगरी नदी पुनर्जीवन कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय सेवकों की श्रमदान के लिए विभागवार ड्यूटी लगाई गई है तथा सतत निगरानी कर शासन स्‍तर से लगातार प्रेरित कर कार्य कराया जा रहा है। इसी तारतम्‍य में शनिवार 27 मार्च को प्रात: 8.30 से 9.30 बजे तक जिला पंचायत नरसिंहपुर, जनपद पंचायत नरसिंहपुर एवं आबकारी विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने बाबाघाट सींगरी नदी में पथ उपचार अंतर्गत पथ निर्माण, घाट निर्माण, पौधारोपण, नदी गहरीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में सहयोग के रूप में श्रम दान किया गया।
   इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत केके भार्गव, एसीईओ सतीशचंद्र अग्रवाल, राजेश तिवारी जिला समन्‍वयक स्‍वच्‍छ भारत मिशन, धर्मेन्‍द्र ढाकरिया, जिला परियोजना अधिकारी अनिल पटेल, शुभम जैन, संदीप खरे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
   सीईओ जिला पंचायत भार्गव ने कहा कि यह कार्य बिना जनभागीदारी के संभव नहीं है। उन्होंने सभी स्‍थानीय निवासी, सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे भी उक्‍त कार्य में बढ़- चढ़कर भाग लेकर नदी के सतत प्रवाही एवं निर्माण बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Tags :

जरूरी खबरें