Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: नरसिंहपुर, जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें जनसुनवाई में आये 121 आवेदन,कलेक्टर ने प्रदान की अनुग्रह सहायता राशि का ई- पेमेंट आदेश

Aditi News Team

Tue, Apr 11, 2023
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें जनसुनवाई में आये 121 आवेदन नरसिंहपुर।कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 11 अप्रैल को जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 121 आवेदन आये। अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य ने भी लोगों के आवेदन लिये और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्रदान की अनुग्रह सहायता राशि का ई- पेमेंट आदेश गोटेगांव तहसील के ग्राम नगवारा की श्रीमती ललता बाई ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि उनके पति जानकी प्रसाद आ. जगदीश कतिया की सामान्य मृत्यु हो गई थी। जिनका श्रमिक कार्ड था, जिसमें सामान्य मृत्यु व अंत्येष्टी सहायता राशि प्रदान नहीं की गई। इस पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने संबंधित अधिकारी को निर्देश जारी कर मौके पर ही श्रीमती ललता को 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि व 6 हजार रुपये अंत्येष्टी एवं अनुग्रह सहायता राशि का ई- पेमेंट आदेश प्रदान किया।

Tags :

जरूरी खबरें