Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने बरमान मेला की तैयारियों का लिया जायजा

Aditi News Team

Tue, Jan 10, 2023
कलेक्टर ने बरमान मेला की तैयारियों का लिया जायजा नरसिंहपुर, 10 जनवरी 2023. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बरमान मेला की तैयारियों का जायजा मंगलवार को मेला स्थल पर लिया। उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्रीमती सृष्टि जयंत देशमुख एवं श्री मणिन्द्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।   कलेक्टर ने नर्मदा आरती, मंच, स्वच्छता एवं जल संवाद के कार्यक्रम, साफ- सफाई व कचरा प्रबंधन, पॉलीथिन प्रतिबंध, होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम की तैनाती, नदी में गहराई के संकेतक लगाने व जल स्तर एक समान बनाये रखने, पार्किंग, सीसीटीव्ही, सूचना बोर्ड, बिजली आपूर्ति एवं कनेक्शन, फायर बिग्रेड आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।   कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि मां नर्मदा की भव्य आरती के लिए समुचित व्यवस्थायें की जायें। मेला स्थल पर साफ- सफाई रहे, इसके लिए कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाये। यह सुनिश्चित किया जावे कि मेला में सभी दुकानदार डस्टबिन रखें और उसी में कचरा डालें, अन्यथा जुर्माना लगाया जाये। पॉलीथिन के उपयोग को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाये, अन्यथा जुर्माना लगाया जाये। लोगों द्वारा पूजन के निरमाल को नदी में नहीं डाला जाये, इसके लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश सीईओ जनपद को दिये गये। कलेक्टर ने कहा कि मेला अवधि में नर्मदा नदी में जल स्तर एक समान बना रहे। इसके लिए उन्होंने बरगी परियोजना जबलपुर के अधिकारी को अवगत कराने एवं उनसे लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि बरमान कलां एवं खुर्द में मेला स्थल तक जाने वाले रास्तों में दुकानें बाहर नहीं निकली रहें, उन्हें अंदर करवाने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया गया।   कलेक्टर ने नर्मदा नदी में गहराई के संकेतक व जाली लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बचाव के लिए होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम की तैनाती करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मिट्टी एवं गोबर के दियों के 10- 10 स्टॉल दोनों घाटों पर लगवाने के निर्देश दिये। पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े/ कागज की थैलियों के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें