Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

: नरसिंहपुर, ऑपरेशन आई के तहत सराफा व्यवसायियों की बैठक आयोजित कर दिए गए आवश्यक सुझाब।

Aditi News Team

Tue, Apr 11, 2023
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिले अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु जिला अंतर्गत चलाए जा रहा अभियान “ऑपरेशन आई।“’ के तहत सराफा व्यवसायियों की बैठक आयोजित कर दिए गए आवश्यक सुझाब। जिला अंतर्गत अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत *"ऑपरेशन आई"* अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश पर आज दिनांक 11.04.2023 को पुलिस कंट्रोल, नरसिंहपुर में सराफा व्यवसायियों के साथ बैठक आयेजित की गयी। जिले में लूट, डकैती, चोरी व अन्य अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड में पुलिस का सहयोग करने हेतु जागरूक किया जाकर सराफा प्रतिष्ठानो पर सीसीटीवी कैमरें लगाए जाने हेतु अपील की गयी ताकि होने वाले लूट, डकैती, चोरी व अन्य घटनाओं पर पुलिस की नजर बनी रहे। *सराफा व्यवसायियों को सुरक्षा की दृष्टि से दिए आवश्यक सुझाब :-* पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा सराफा व्यवसायियों को मुख्य रूप से सुझाब दिए गए कि सराफा दुकानों पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड रखे, दरवाजा, खिडकी मजबूत रखे, दुकानों में लगे कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए, दुकानों के आस-पास पर्याप्त लाईटिंग व्यवस्था रखे, केश एवं अभूषणों को ले जाते समय पर्याप्त सुरक्षित साधनों का उपयोग करे, दुकानों के सामने पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए, दुकानों में लगे कर्मचारियों की संदिग्ध गतिविधयों होने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें