Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: नरसिंहपुर,हरियाली अमावस्या पर जिले में हुआ पौधारोपण

Aditi News Team

Thu, Jul 28, 2022

हरियाली अमावस्या पर जिले में हुआ पौधारोपण

नरसिंहपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान अंकुर एवं त्रिवेणी अभियान के तहत हरियाली अमावस्या पर गुरूवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर वन विभाग एवं मप्र जन अभियान परिषद की समिति के सदस्यों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने वृहद स्तर पर पौधारोपण किया।

     वन परिक्षेत्र नरसिंहपुर के अंतर्गत वाह्य स्थली पौधरोपण आमानाला में शासकीय विद्यालय बचई के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा 30 पौधे रोपे गये। वन परिक्षेत्र करेली में शासकीय स्कूल नयाखेड़ा- बासादेही के परिसर में 25 पौधे रोपे गये। वन परिक्षेत्र गोटेगांव में एसएचसी स्कूल श्रीनगर में पौधारोपण किया गया। बीएलसी हितग्राहियों के घर भी पौधेरोपे गये। वन परिक्षेत्र गोटेगांव में संस्कार भारती पब्लिक स्कूल गोटेगांव में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधे रोपे। रोपे गये पौधों को वायुदूत एप पर अपलोड किया गया।

     इसी क्रम में भैंसा- पाला में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने लोगों के घरों और खेतों में पौधे रोपे। अभियान चलाकर आम, जामुन, नींबू, बेल व आंवला के पौधे रोपे गये।

Tags :

जरूरी खबरें