Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

: नरसिंहपुर,लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च,

Aditi News Team

Thu, Oct 7, 2021

नरसिंहपुर । पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के नेतृत्व में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले की पुलिस अलर्ट बनी हुई है। अपराधियों में खौफ पैदा हो, इसे लेकर विगत दिवस जिले के विभिन्न थाना में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लेग मार्चे के दौरान आमजनों से अपील की गयी कि त्योहारों के दौरान शासन एवं प्रशासन द्वारा गाईड लाईन का पालन किया जाना सुनिश्चित किया जावे साथ ही आपसी भाईचारा बना रहे ऐसा वातावरण पैदा हो। इन्ही सब बातों को लेकर जिले भर में फ्लेग मार्च निकाला जा रहा है। ताकि लोग शांति से अपना त्योहार मना सकें।
अफवाह फैलाने वालों एवं जिले में शांति भंग करने वालों के विरूद्ध की जावेगी कडी कार्यवाही:-
आगामी त्यौहरो के दौरान सुरक्षा को दुष्टिगत रखते हुए जिले के सभी अनु. अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में होटल, लॅाज, ढाबा, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेन्ड, धर्मशाला एवं प्रमुख स्थानों पर सधन चौकिंग अभियान चलाकर बाहर से आने वाले व्यक्यिों के आवश्यक दस्तावेज चैक करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन के जिला अंतर्गत सधन चौकिंग अभियान जारी है एवं बाहर से आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं होटल, लॅाज, धर्मशालाओं में ठहरे हुए व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक पूछताछ कर जांच की जा रही है। साथ ही जिले में स्थापित किये पंडालों पर एवं धार्मिक स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था लगायी गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें