Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नरसिंहपुर,मास्क नहीं लगाने वाले 82 व्यक्तियों पर लगा 5 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना,नगरीय निकायों में चलाया गया रोको- टोको अभियान

Aditi News Team

Tue, Sep 7, 2021

नरसिंहपुर। रोको- टोको अभियान के तहत मंगलवार 7 सितम्बर को जिले के 8 नगरीय निकायों में बगैर मास्क के घूमने वाले 82 व्यक्तियों पर 5 हजार 700 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 8 व्यक्तियों पर 400 रूपये, गाडरवारा में 12 व्यक्तियों पर 600 रूपये, करेली में 6 व्यक्तियों पर 550 रूपये, गोटेगांव में 4 व्यक्तियों पर 200 रूपये, तेंदूखेड़ा में 11 व्यक्तियों पर 550 रूपये, चीचली में 5 व्यक्तियों पर 250 रूपये, सांईखेड़ा में 6 व्यक्तियों पर 600 रूपये तथा नगर परिषद सालीचौका में 9 व्यक्तियों पर 450 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा 21 व्यक्तियों पर 2100 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
160 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण
   जिले के 8 नगरीय निकायों में 160 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण‍ किया गया। इसके अलावा नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 20, गाडरवारा में 15, करेली में 50, गोटेगांव में 15, तेंदूखेड़ा में 32, चीचली में 6, सांईखेड़ा में 10, सालीचौका में 12 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें