Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

"साधनों का उपयोग करें,उपभोग और आसक्ति से बचें" निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत चौकी बरमान, थाना सुआतला अंतर्गत अपृहत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को जिला रायसेन से दस्तयाव करने में सफलता

Aditi News Team

Sat, Apr 8, 2023
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत चौकी बरमान, थाना सुआतला अंतर्गत अपृहत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को जिला रायसेन से दस्तयाव करने में सफलता उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थानों में लंबित अपृहत नाबालिग बालिकाओं के प्रकरण में पतासाजी कर दस्तयाव करने हेतु आपरेशन मुस्कान चलाया जाकर जिला अंर्तगत लंबित प्रकरणों में कार्यवाही हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। चौकी बरमान, थाना सुआतला क्षेत्र से अपृहत हुयी 17 वर्षीय बालिका को जिला रायसेन से किया गया दस्तयाव :- दिनांक 23.03.2023 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए कही चली गयी है। आसपास एवं अन्य रिश्तेदारों के यहां बहुत तलाश करने पर भी उसका कोई पता नही चला है। प्रार्थी द्वारा आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बरमान, थाना सुआतला पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 135/2023 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा नाबालिग अपृहता की तलाश हेतु स्थानीय स्तर पर पतासाजी उपरान्त अपृहता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु तकनीकी माध्यमों से जानकारी प्राप्त की गयी एवं क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय किया गया जिसके परिणाम स्वरूप सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त अपृहता ग्राम विलगुवां, उदयपुरा जिला रायसेन में है। सूचना प्राप्त होते ही टीम को बालिका की दस्तयावी हेतु रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा ग्राम विलगुवां, उदयपुरा जिला रायसेन पहुचकर गहनता से पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप अपृहता को दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त हुयी। नाबालिग अपहृता को दस्तयाव करने वाली पुलिस टीम को किया जावेगा पुरूष्कृत :- चौकी बरमान, थाना सुआतला अंतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग अपृहता की तलाश/दस्तयाव हेतु थाना प्रभारी सुआतला, निरीक्षक ज्योति दिखित, चौकी प्रभारी बरमान, उनि संजय सूर्यवंशी, उनि सतरलाल सरयाम एवं आरक्षक शुभम कौशिक की मुख्य भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा उक्त सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरूष्कार से पुष्ष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें