Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

: नरसिंहपुर,जिले में पुन: शुरू हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम

Aditi News Team

Tue, Sep 21, 2021

नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा निर्देशों के अनुरूप मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार 21 सितम्बर से जनसुनवाई कार्यक्रम पूर्व की भांति पुन: प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये हैं। अब आगे से प्रत्येक मंगलवार को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई होगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जिला मुख्यालय के साथ- साथ जिले के सभी अनुभागों में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि किसी भी आवेदक को ब्लॉक स्तर की समस्या के निराकरण के संबंध में जिला मुख्यालय आकर परेशान न होना पड़े। इस कारण से ग्राम पंचायत स्तर पर भी जनसुनवाई करना सुनिश्चित किया जावे, इसमें पटवारी, सचिव, रोज़गार सहायक सहित स्थानीय अमला मौजूद रहेगा।
सीईओ जिला पंचायत डॉ. सोनवणे ने सुनी लोगों की समस्यायें- अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश
जनसुनवाई में आये 96 आवेदन
         इसी क्रम में कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 21 सितम्बर को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सहायक कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर एवं एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल ने भी लोगों की समस्यायें सुनी और आवेदन लिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 96 आवेदन आये।
         जनसुनवाई में सांईखेड़ा तहसील के ग्राम टेकापार- रम्पुरा हार की मुन्नी बाई भरत अहिरवार और रामकिशन अहिरवार ने भूमि का पट्टा दिलाने, गाडरवारा तहसील के ग्राम पंचायत नयागांव के ग्राम अमई के प्रेमचंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने, कंदेली नरसिंहपुर के बेलापुरकर वार्ड के रहवासियों ने शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, नकटुआ की पुष्पा राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम सगौनी खुर्द के बसंत लोधी ने बंद राशन फिर से दिलाने, शांति नगर नरसिंहपुर की चंद्रवती चौधरी ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने, खैरीनाका- लालाटोला के रहवासियों ने सड़क बनवाने, सांईखेड़ा की साधना पटवा ने आवास योजना का लाभ दिलाने, नयाखेड़ा की प्रियंका श्रीवास ने संबल योजना का लाभ दिलाने, ग्राम रानी पिपरिया के रेवाराम पटैल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिये। इन मामलों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। अन्य आवेदकों ने भी आवेदन देकर अपनी- अपनी समस्यायें बताई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

22 एवं 23 सितम्बर को रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
नरसिंहपुर ।आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय नरसिंहपुर में 22 एवं 23 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सेल्स मार्केटिंग कम्पनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर आवेदकों का वर्चुअल/ टेलीफोनिक माध्यम से साक्षात्कार होगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।
          जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 22 सितम्बर को सेल्स मार्केटिंग कम्पनी द्वारा वर्चुअल/ टेलीफोनिक माध्यम से साक्षात्कार होगा। इसके लिए कम्पनी के मो. अनवर के मोबाइल नम्बर 9713944477 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 23 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय नरसिंहपुर में प्लेसमेंट ड्राइव होगी। इस दौरान जिले के 18 से 35 वर्ष तक की आयु वाले 10 वीं, 12 वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षा उत्तीर्ण सेल्स मार्केटिंग में कार्य करने के इच्छुक युवक- युवतियां साक्षात्कार के लिए जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ ले सकते हैं। बेरोजगार युवक- युवतियों को अपने साथ सभी मूल दस्तावेजों एवं पासपोर्ट फोटो को लाना होगा।

Tags :

जरूरी खबरें