Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक जिले को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए करें व्यापक तैयारियां- कलेक्टर

Aditi News Team

Mon, Oct 4, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी एसडीएम, समस्त सीएमओ, समस्त सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश देते हुए कहा कि जिले को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जायें। पॉलीथिन के स्थान पर कपड़ों से बने थैले एवं कागज के बैगों का इस्तेमाल विकल्प के रूप में किया जाये।
उड़नदस्ता दल हो गठित, सड़क सुरक्षा पर ध्यान दें
   बैठक में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र शर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि ओव्हर लोड वाहनों पर तत्काल कार्रवाई करें। इसके लिए उड़नदस्ता दल गठित किया जाये। क्षमता से अधिक यात्री बसों में यात्रा न करें, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाये। सभी एसडीएम अपने अनुभागों में यह सुनिश्चित करें कि दुकानों के सामने वाहन बेतरतीबी से न खड़े हों, पार्किंग स्थल का चिन्हांकन कर इसके लिए अलग से स्थान सुनिश्चित किया जाये।
मिलावट से मुक्ति अभियान में दिखायें सक्रियता
         कलेक्टर ने बैठक में निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि मिलावट से मुक्ति अभियान जिले में सक्रिय रूप से जारी रहे। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रामकों पर कार्रवाई की जाये एवं शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया जाये। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।
खेल मैदानों पर हो पर्याप्त आवश्यक व्यवस्थायें
         इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम यह भी सुनिश्चित करें कि उनके अनुभाग में जो शासकीय भवन है और उनका उपयोग अगर नहीं हो पा रहा है, तो इसकी सूची बनाकर तैयार करें। इन भवनों का उपयोग विभिन्न खेल गतिविधियों, लाइब्रेरी आदि के रूप में किया जायेगा। अनुभागों में शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाये। साथ ही अनुभाग के खेल मैदानों के चारों ओर लाईटिंग, वॉकिंग ट्रेक आदि की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा 10 अक्टूबर को जिले में रिटायर होने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी किया जायेगा। बैठक में उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को मुख्य रूप से आमंत्रित किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
   बैठक में सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, समस्त एसडीएम, समस्त सीएमओ, समस्त सीईओ जनपद पंचायत और विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें