Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

: नरसिंहपुर,अपर कलेक्टर ने दिलायी सदभावना की शपथ

Aditi News Team

Fri, Aug 20, 2021

नरसिंहपुर । राज्य शासन के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर ने कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन में शासकीय सेवकों को सदभावना की शपथ दिलायी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 20 अगस्त को मोहर्रम का अवकाश होने के कारण सदभावना दिवस की शपथ सभी शासकीय कार्यालयों में 19 अगस्त 2021 को प्रात: 11 बजे दिलाई गई।

         इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को अपर कलेक्टर ने भावनात्मक एकता व सद्भावना की शपथ दिलायी। सभी शासकीय सेवकों ने शपथ को दोहराते हुये कहा कि मैं प्रतिज्ञा करता हूं/ करती हूं कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करूंगा/ करूंगी। मैं पुन: प्रतिज्ञा करता/ करती हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा/ सुलझाऊंगी।

         इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर प्रमोद सेन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें