Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: नरसिंहपुर,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,128 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण

Aditi News Team

Mon, Mar 8, 2021

नरसिंहपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला चिकित्सालय में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत की स्थाई स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष श्रीमती राधा किलेदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन एवं सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल मौजूद थी।

         शिविर में महिला चिकित्सा विशेषज्ञों ने 128 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 25 महिलायें डायबिटीज, 19 महिलायें रक्तचाप से पीड़ित पाई गई। एक महिला में सर्वाइकल कैंसर की आशंका जताई गई। महिला मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

         श्रीमती किलेदार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान का उल्लेख कर उसकी सराहना की।

         इस अवसर पर डॉ. साधना पटैल, डॉ. राशि राय, डॉ. संतोष शर्मा, डीपीएम श्री मुकेश रघुवंशी और स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें