Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

दरबार की परम्पराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया

शासकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: धार,दिव्यांग बेटी ने बनाई महात्मा गांधी की पेंटिंग, देश के प्रधानमंत्री से मिलने का सपना,, में सारी दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि दिव्यांग किसी से कम नहीं होते

Aditi News Team

Thu, Sep 29, 2022
धार।  धार जिले के मनावर तहसील के गांव गणपुर की एक दिव्यांग बेटी शबनम पिता शकिल सैय्यद ने बनाई महात्मा गांधी एवं अन्य नेताओं की पेंटिंग । ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के छोटे से गांव की इस बेटी  दोनों पैर से दिव्यांग है यह चल नहीं पाती है इसके बावजूद भी इसका सपना एवं शौक बचपन से ही पेटिंग बनाने का रहा है। जैसा की बिटिया ने बताया है कि पेंटिंग बनाने में काफी खुशी मिलती है। शबनम ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा की एवं सांसद छतरसिह दरबार और विधायक डा हीरालाल की भी पेंटिंग बनाई है शबनम का सपना है देश के प्रधानमंत्री से मिलने का है।शबनम का कहना है कि उसे शिवराज सिंह चौहान मामा और सांसद और विधायक जरूर मेरा अर्थात शबनम का सपना पुरा करवाएगे और मुझे मिलवाएगे और मुझे आर्थिक सहायता भी देंगे और मे 12 वी पास हूँ,,तो मुझे कोई सरकारी नौकरी भी दी जाऐ ,,ताकि मे अपने पैरों पर खड़े हो सकु और अपने माता पिता के लिए और अपनी बहन का बेटा उसैद जो दोनों पैरों से चल नहीं पाता है,,,व अपने भाई की बेटी अक्शा जो बोल और सुन नही पाती है ,,,मै उनके लिए कुछ करना चाहती हु औंर अपने जैसे दिव्यांगो के लिए कुछ कर पाऊ और मे बहुत सारी पेंटिंग बना सकु जिससे सब दिव्यांग भाई और बहनो को खुशिया दे पाऊ । शबनम ना कहना है कि जमाने में लोग सोचते हैं कि दिव्यांग लोग कमजोर होते हैं तो कुछ नहीं कर सकते तो मे सारी दुनिया को दिखाना चाहती हूँ की दिव्यांग भी किसी से कम नहीं होते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें