Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: धार,कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने आज बाटिक प्रिंट पर आजमाएं हाथ

Aditi News Team

Sat, Feb 13, 2021

धार। मांडव में आजीविका मिशन भवन पर चल रहे बाटिक व दाबू प्रिंट प्रशिक्षण के दौरान शुक्रवार को कलेक्टर "आलोक कुमार सिंह" वहां पहुंचे, ब्लॉक से हस्तकाला के इस अनोखे और स्वावलंबन वाली कला को देखकर वह स्वयं को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी ब्लॉक से बैटिक प्रिंट पर हाथ आजमाए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ आशीष वशिष्ठ ने भी अपने हाथ आजमाए। अधिकारी द्वय ने यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों से चर्चा की। इधर रूपायन कला दीर्घा पर बिकने वाले हस्त निर्मित कलाकृतियां व प्राकृतिक रंगों के बाग प्रिंट वाले कपड़ों पर 5% विशेष छूट की भी घोषणा की गई। दरअसल लंबे समय बाद मांडव का रूपायन कलादीर्घा शुरु किया जा रहा है। प्राकृतिक रंगों की बाग प्रिंट, महेश्वरी व हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए ही तीन दिवसीय मांडव उत्सव के दौरान विशेष छूट की घोषणा की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें