Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: धान खरीदी केन्द्र पचामा में ही कराए जाने धरना देकर फूंका पुतला

Aditi News Team

Tue, Nov 29, 2022

धान खरीदी केन्द्र पचामा में ही कराए जाने धरना देकर फूंका पुतला मध्य प्रदेश किसान सभा के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम पचामा एवं भटरा ग्राम के किसानों की धान एवं गेहूं की खरीदी ग्राम पचामा में ही केन्द्र बनाकर अभी तक होती रही है लेकिन इस वर्ष प्रशासन द्वारा सालीचौका से आगे स्वर्ण परी वेयर हाउस पोडार तिराहा किया गया है जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, एक तरफ शासन का कहना है किसानो को कोइ असुविधा न हो और दूसरी तरफ किसानों को बनी बनाई व्यवस्था को बिगाड़ते हुए परेशानी में डाला जा रहा है, सरपंच सहित ग्रामीणों ने 25 /11/2022को एस डी एम महोदया जी को ज्ञापन देकर पचामा केन्द्र संचालित करने का निवेदन किया था उन्होंने आश्वासन भी दिया था। धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन अभी तक कोई आदेश न होने के कारण 29 नवंबर 2022को रामजानकी मन्दिर पर धरना देकर रैली सेवा सहकारी समिति पचामा के सामने पहुंचकर शासन प्रशासन की अव्यवस्था का पुतला फूंककर एस डी एम महोदया गाडरवारा के नाम ए एस आइ विजय पटेल को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है यदि कल दिनांक 30 नवंबर तक आदेश जारी नहीं होते तो ग्रामवासी शाम से ही गांव में घर घर आटा दाल लकड़ी कंडे एवं सब्जी के लिए चंदा एकत्रित करके 1दिसंबर 2022को एस डी एम कार्यालय का घेराव कर अनिश्चित कालीन डेरा डाला जायेगा और वहीं पर भोजन रहना खाना वहीं होगा जिसकी जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी। मध्य प्रदेश किसान सभा अपील करती है प्रशासन किसान हित में केंद्र संचालित करने आदेशित करे।

Tags :

जरूरी खबरें