Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: धान खरीदी केन्द्र पचामा में यथावत रखा जाने ग्रामीणो ने एसडीएम गाडरवारा को सोपा ज्ञापन

Aditi News Team

Fri, Nov 25, 2022
धान खरीदी केन्द्र पचामा में यथावत रखा जाने ग्रामीणो ने एसडीएम गाडरवारा को सोपा ज्ञापन गाडरवारा। पचामा धान खरीदी केन्द्र पर ही किसानों की धान खरीदी हो सेवा सहकारी समिति पचामा के अंतर्गत ग्राम पचामा एवं ग्राम भटरा की समर्थन मूल्य पर धान एवं गेहूं की खरीदी विगत वर्षों से लगातार होती आई है, इस वर्ष भी पचामा में ही खरीदी होने की उम्मीद थी। लेकिन समाचार पत्र के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार पचामा ग्राम की समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्र स्वर्ण परी वेयर हाउस सालीचौका पोणार तिराहा किया गया है, जो किसानो की सुविधा के हिसाब से उचित नहीं है। ग्राम पचामा एवं भटरा में सर्वाधिक और प्रत्येक किसान धान उत्पादन करते हैं, वेयर हाउस में कड़कड़ाती ठंड में किराए के ट्रेक्टर ट्राली में कई दिनों तक लाइन लगाने से किसानो को गम्भीर परेशानी से गुजरना पड़ेगा। साथ ही उक्त वेयर हाउस के मुख्य रोड पर गन्ना मिल की ट्रालियों से जाम लगता है।कल इस संबंध में एस डी एम मैडम से बात कर समस्या से अवगत कराया गया है उन्होंने इस संबंध में शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया है। आज दिनांक 25/11/2022को पचामा एवं भटरा के ग्रामीणों ने सरपंच सहित लिखित ज्ञापन सोपकर स्वर्ण परी वेयर हाउस की जगह ग्राम पचामा में ही केन्द्र संचालित करने की मांग की है।एसडीएम द्वारा उक्त मांग अनुसार कार्यवाही कर पचामा में खरीदी का आश्वासन दिया है।  

Tags :

जरूरी खबरें