Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

तराना म्यूजिकल ग्रुप के गायक गायिका कलाकारों ने सुमधुर गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

: देवरी__नगर के सभी 15 वार्डों में रोजाना डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नगर परिषद देवरी ने लगभग 30 लाख रू. के 5 टाटा मैजिक वाहन खरीदे हैं। सभी वाहन वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए भेजे जाएंगे।

Aditi News Team

Wed, Mar 29, 2023
रिपोर्टर कमर राणा देवरी देवरी__नगर के सभी 15 वार्डों में रोजाना डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नगर परिषद देवरी ने लगभग 30 लाख के 5 टाटा मैजिक वाहन खरीदे हैं। सभी वाहन वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए भेजे जाएंगे। https://youtu.be/ZXn341003ek गौरतलब है कि नगर परिषद मैं नए टाटा मैजिक खरीदने से पहले दो ई रिक्शा वाहन थे जो नगर मैं कचरा कलेक्शन के लिए पर्याप्त बिल्कुल नहीं थे, अब टोटल 7 कचरा कलेक्शन वाहन डोर टू डोर जाकर सभी 15 वार्डों से कचरा कलेक्शन करेंगे, और नियत स्थान पर कचरे को डाला जाएगा। नगर परिषद में स्वयं का कोई ट्रैक्टर ट्राली वाहन नहीं था, किराए पर लेकर ट्रैक्टर वाहन द्वारा मेन सड़कों का कचरा उठाकर दूर नियत जगह पर डाला जाता था, परंतु नगर परिषद के प्रयासों के बाद आज नगर परिषद को एक नया ट्रैक्टर ट्राली वाहन भी मिल चुका है, जिससे दिन भर नगर का कचरा उठाकर बाहर डाला जा रहा है।   नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी___ नगर के सभी 15 वार्डों में टोटल 7 कचरा कलेक्शन वाहन दिन भर कचरा कलेक्शन का काम करेंगे, जिससे लोग कचरे, को कचरा वाहन में ही डालेंगे अभी दो ई रिक्शा वाहन कचरा कलेक्शन के लिए पर्याप्त नहीं थे, हमारे नगर को अब साफ सुथरा रखा जाएगा।   सीएमओ उमेश शर्मा__शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर परिषद के सभी सफाई दरोगा कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि शहर की नियमित सफाई की जाए। अभी पांचो मैजिक वाहन का रजिस्ट्रेशन आरटीओ से नहीं हुआ है, जैसे ही आरटीओ मे रजिस्ट्रेशन होता है, नगर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाएगा और नगर परिषद साफ-सुथरी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें