Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन 2 अगस्त को

Aditi News Team

Sat, Jul 29, 2023
दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन 2 अगस्त को गाडरवारा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले के साईंखेड़ा विकासखंड की समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में कक्षा एक से 8 वीं तक में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण वितरण के चिन्हांकन शिविर का आयोजन 2 अगस्त दिन बुधवार को किया जायेगा। ये शिविर साईंखेड़ा के शासकीय सीएम राईज विद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगों के चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड तैयार किये जायेंगे तथा उपकरण के लिए चिन्हांकन किया जावेगा। इस संबंध में बीआरसी गिरीश पटैल ने साईंखेड़ा विकासखंड की समस्त शासकीय/ अनुदान प्राप्त शालाओं के प्रधान पाठकों को शाला में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को मूल्यांकन शिविर में उपस्थित कराने के लिए कहा है, जिससे कोई भी दिव्यांग छात्र इस सुविधा से वंचित न रहे

Tags :

जरूरी खबरें