Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: दिनॉक 20 मार्च 2023 को मुख्य मंत्री के प्रस्तावित बरगी नगर स्थित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज बरगी नगर स्थित कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपेैड का पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने भ्रमण करते हुये मौके पर उपस्थिति अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Aditi News Team

Sun, Mar 19, 2023
दिनॉक 20 मार्च 2023 को मान्नीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान जी के प्रस्तावित बरगी नगर स्थित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज बरगी नगर स्थित कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपेैड का पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने भ्रमण करते हुये मौके पर उपस्थिति अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश दिनॉक 20 मार्च 2023 को मान्नीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान जी का जबलपुर आगमन एवं थाना बरगी अंतर्गत बरगी नगर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 18-3-2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा बरगी नगर स्थित कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपैड का भ्रमण करते हुये की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बंध मे मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल,, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट/बरगी श्री शशांक (भा.पु.से.), एसडीएम जबलपुर श्री पी.के. सेन गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज परमार, थाना प्रभारी बरगी श्री लक्ष्मण झारिया, चौकी प्रभारी बरगी नगर आशुतोष मिश्रा संहित प्रशासनिक, एवं पीडब्ल्यूडी तथा सिचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें