Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

: दमोह(हटा)शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर गांववालों ने दी भावभीनी बिदाई

Aditi News Team

Tue, Oct 5, 2021

44 वर्ष के सेवाकाल को याद किया
वर्ष 2008 में राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मान एवं ६ बार जिला स्‍तरीय सम्‍मान प्राप्‍त करने वाले शिक्षक सरमन लाल शर्मा को स्‍कूल परिवार एवं गांववालों ने भावभीनी बिदाई दी। माध्‍यमिक शाला बोरीकलां में पदस्‍थ प्रधानाध्‍यापक सरमन लाल शर्मा ने 1979 में बने थे, बम्‍होरी, घुटरिया, सकौर, पाठा के उपरांत 2019 में बोरीकलां आये हुए थे, शिक्षक को वर्ष 2008 में राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मान एवं 6 बार जिला स्‍तरीय सम्‍मान प्राप्‍त हुआ था । शिक्षक के बिदाई समारोह में गांववालों के अतिरिक्‍त पूर्व बीईओ डा. मनमोहन पाण्‍डे, समाजसेवी डा. सीएल नेमा, बीईओ बीएस राजपूत, राघवेन्‍द्र पाठक प्राचार्य एक्‍सीलेंस स्‍कूल हटा, माखन लाल नेमा, दिनेश प्‍यासी, दिनेश विश्‍वकर्मा, चंद्रशेखर राय, ईश्‍वरदास पटैल, मुकेश साहू, संदीप नामदेव ने शिक्षक के कार्यकाल को याद किया, शाला परिवार से चौधरी देवेन्‍द्र सिंह, भगवान दास पटैल, ममता सोनी, पूनम सेन, लक्ष्‍मण तंतुवाय ने सेवानिवृत हो रहे शिक्षक का उपहार देकर सम्‍मान किया, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भगवानदास पटैल ने किया ।

Tags :

जरूरी खबरें