Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

: दतिया को सँवारने में सभी की सहभागिता जरूरी - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Aditi News Team

Mon, Sep 27, 2021

80 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमि-पूजन
कुशवाह समाज के समारोह में हुए शामिल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने "आओ सँवारे दतिया'' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी दतिया वासियों से सहभागिता करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि शहर को इंदौर की तरह साफ और स्वच्छ बनाने के लिये सभी का सहयोग जरूरी है। डॉ. मिश्रा ने खेड़ापति मंदिर के पास 80 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने कुशवाह समाज के सम्मान समारोह में वरिष्ठजनों और प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने "आओ सँवारे दतिया'' कार्यक्रम में कहा कि शहर के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह साफ-सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखे। हम सभी अपने घर और आँगन की स्वच्छता का ध्यान रखेंगे, तो शहर को इंदौर जैसा स्वच्छ शहर बनाने से कोई नहीं रोक सकेगा। डॉ. मिश्रा ने दतिया में दुकानदारों को डस्टबिन भी प्रदाय किये।

80 लाख रुपये से दोनों ओर बनेंगे पेवर ब्लॉक

मंत्री डॉ. मिश्रा ने खेड़ापति हनुमान मंदिर दतिया में लाला के ताल से हाईवे मार्ग तक एवं दतिया-राजगढ़ मार्ग एवं बड़ा बाजार में दोनों ओर पेवर ब्लॉक के 80 लाख रुपये के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि लाला का ताल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। पेवर ब्लॉक लग जाने से आवागमन में सुविधा होगी।

कुशवाह समाज के सम्मान समारोह में हुए शामिल

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कुशवाह समाज के सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने वरिष्ठजनों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। समारोह में श्री भारत सिंह कुशवाह राज्य मंत्री नर्मदा घाटी विकास, उद्यानिक एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) ललितपुर विधायक श्री रामरतन कुशवाह और अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें