Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: टेकापार शाला में अन्तरशालेय खेल प्रतियोगता का आयोजन,सरपंच,पालक,ग्रामीणजन हुये शामिल

Aditi News Team

Thu, Nov 3, 2022
टेकापार शाला में अन्तरशालेय खेल प्रतियोगता का आयोजन,सरपंच,पालक,ग्रामीणजन हुये शामिल मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत टेकापार में प्राथमिक शाला टेकापार व ई.जी.एस टेकापार दोनों विद्यालयों के मध्य अंतर्शालेय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर,200 मीटर दौड़, इत्यादि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । उक्त अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत सरपंच ग्राम पंचायत टेकापार,यशवंत सिंह राजपूत, एच.एस पटेल पंचायत सचिव, नरेंद्र सिंह मालवे प्रधानपाठक, बलवंत सिंह पटेल शिक्षक, बंशीलाल अहिरवार शिक्षक, श्रीमती सीमा वर्मा अतिथि शिक्षक,राजेश विश्वकर्मा ग्राम रोजगार सहायक ,राकेश मेहरा ग्राम कोटवार के साथ बड़ी संख्या में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रुप से उपस्थित रहे। आयोजन उपरांत सभी प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत की ओर से पारितोषिक वितरित किए गए।

Tags :

जरूरी खबरें