Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: जिला स्तरीय ऑनलाइन शैक्षिक संवाद आयोजित 

Aditi News Team

Fri, Nov 25, 2022
जिला स्तरीय ऑनलाइन शैक्षिक संवाद आयोजित विगत दिवस माह नवम्बर के जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद डाइट नरसिंहपुर से ऑनलाइन आयोजित किया गया । विदित हो कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार इस माह का विषय "विद्यालय में पुस्तकालय का महत्व " पर शैक्षिक संवाद हेतु कुल दस प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया था जिनमे राजेश सोनी आमगांव ,सुनीता सोनी टेकापार, ब्रजेश नेमा बीएसी नरसिंहपुर,समीर त्यागी बीएसी करेली, शिखा शर्मा लोकीपार, विपिन पांडे श्यामनगर ,सत्यम ताम्रकार चीचली, सतीश शर्मा सिहोरा, पुष्पा दुबे नंदवारा एवं निधि कौरव गोंगावली ने डाइट में उपस्थित होकर शैक्षिक संवाद में अपनी प्रभावी सहभागिता प्रदान की । सभी ने दिए गए बिंदुओं पर अपने सारगर्भित विचारों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में पुस्तकालय के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया एवं शालाओं में पुस्तकालय संचालन के तरीके , पुस्तकों के रखरखाव आदि पर विस्तृत प्रकाश डालकर सम्पूर्ण जिले के शिक्षकों को प्रेरित किया व शिक्षकों की ऑनलाइन सहभागिता से शैक्षिक संवाद को जीवंत बनाया। संवाद में जिले के नवाचारी शिक्षक योगेंद्र सिंह, सत्यम ताम्रकार व हल्केवीर पटेल की शालाओं में संचालित पुस्तकालय गतिविधियों का वीडियो एवं लाइव प्रसारण दिखाया गया। संवाद में महत्त्वपूर्ण भूमिका यजुवेंद्र सिलावट बीएसी द्वारा बखूबी निभाई गई। अंत मे समापन उदबोधन एवं आभार प्रदर्शन संजय शर्मा व्याख्याता डाइट नरसिंहपुर द्वारा किया गया। इस संवाद से सम्पूर्ण जिले के शिक्षकों ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी सहभगिता दी।

Tags :

जरूरी खबरें