Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: जरूरतमंदों को बगैर परेशानी के समय पर मिलें स्वास्थ्य सेवायें- कलेक्टर नवागत कलेक्‍टर सुश्री बाफना ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022
नरसिंहपुर नवागत कलेक्‍टर सुश्री ऋजु बाफना ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की। उन्होंने निर्देश दिये कि जरूरतमंदों को बगैर परेशानी के समय पर स्वास्थ्य सेवायें मिलें। पात्रतानुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाये। स्वास्थ्य सेवायें व्यवस्थित रहें। स्वास्थ्य सेवाओं में कोई भी कमी नहीं रहना चाहिये। स्वास्थ्य संस्थाओं में डॉक्टर निर्धारित समय पर मौजूद रहें। दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। एक्सपायरी डेट की दवाईयां हटाई जायें। स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार मॉनीटरिंग करें, इसके लिए फील्ड में ज्यादा से ज्यादा रहना सुनिश्चित करें। सुश्री बाफना ने निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्र में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता समय पर आयें। यह सुनिश्चित करें कि एएनएम अप- डाउन नहीं करें। जो आशा कार्यकर्ता काम नहीं करती हैं, उन्हें हटाया जाये। एएनसी और संस्थागत प्रसव पर फोकस किया जाये। होम डिलेवरी नहीं होना चाहिये। अनमोल एप पर शतप्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाये। सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जावे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार जैन, सिविल सर्जन डॉ. मुकेश जैन, सभी बीएमओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में 7 लाख 36 हजार 698 पात्र हितग्राहियों में से 5 लाख 75 हजार 126 हितग्राहियों को कार्ड जारी किये जा चुके हैं, जो लक्ष्य का 78.07 प्रतिशत है। इस योजना में अब तक 22 हजार 590 लोगों के उपचार के लिए 46.29 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में नरसिंहपुर की पराडकर हॉस्पिटल, अग्रवाल हॉस्पिटल, लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल और गोटेगांव की श्रीधाम हॉस्पिटल इंपेनल की गई हैं।

Tags :

जरूरी खबरें