Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: जबलपुर, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित ट्रांजिक्ट कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था की टीम द्वारा डुमना विमानतल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/एवं भीडभाड वाले स्थानों की करायी जा रही है चैकिंग

Aditi News Team

Mon, Nov 14, 2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित ट्रांजिक्ट कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा डुमना विमानतल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/एवं भीडभाड वाले स्थानों की करायी जा रही है चैकिंग *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से)* द्वारा दिनॉक 15-11-22 को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित ट्रांजिक्ट कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 14-11-2022 को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस टीम को डुमना विमानतल, सर्किट हाउस तथा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल, महत्वपूर्ण संस्थान, तथा भीडभाड वाले स्थानों की चैकिंग के साथ साथ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के एैसे स्थान जहॉ पर बाहर से आने वाले आगन्तुक रूकते हैं की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा स्नेफर डॉग के साथ डुमना विमानतल, सर्किट हाउस एवं भीड़भाड़ वाले स्थान रेल्वे स्टेशन, दीनदयाल बस स्टैण्ड, मॉल आदि में चैकिंग की जा रही है। इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशाला, सराय, डेरे, आदि की चैकिंग की जा रही है। *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से)* द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गयी है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु आपको नजर आती है तो उससे दूर रहें एवं इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमंाक 0761-2676100, 2676102 एवं डायल 100 पर देें ताकि तत्काल बी.डी.डी.एस. टीम से चैकिंग की कार्यवाही करायी जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें