Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

: जबलपुर,सिविल लाईन अंतर्गत आरक्षक/प्रधान आरक्षक के लिये 10 करोड़ 16 लाख रूपये की लागत से अत्याधुनिक तकनीक से सर्वसुविधायुक्त बनाये गये 56 आवासगृहों का हुआ लोकार्पण

Aditi News Team

Fri, Feb 24, 2023
*सिविल लाईन अंतर्गत आरक्षक/प्रधान आरक्षक के लिये 10 करोड़ 16 लाख रूपये की लागत से अत्याधुनिक तकनीक से सर्वसुविधायुक्त बनाये गये 56 आवासगृहों का मान्नीय विधायक विधानसभा क्षेत्र कैंट श्री अशोक रोहाणी द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर. सिंह परिहार (भा.पु.से.) , पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया लोकार्पण आज दिनॉक 24-02-2023 को प्रातः 10 बजे मान्नीय विधायक विधानसभा क्षेत्र कैंट श्री अशोक रोहाणी जी द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर.सिंह परिहार (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिध्दार्थ बहुगुणा (भापुसे), की गरिमामयी उपस्थिति में थाना सिविल लाईन अंतर्गत नव निर्मित आरक्षक/प्रधान आरक्षक आवास गृह का लोकार्पण किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग के परियोजना यंत्री श्री सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना (तृतीय चरण) के अंतर्गत आरक्षक/प्रधान आरक्षक के लिये 10 करोड़ 16 लाख की लागत से कुल 56 आवास गृह, बहुमंजिला (पर्किंग + 7 फ्लोर) सिविल लाईन जबलपुर का निर्माण कार्य म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा करवाया गया है। आरक्षक आवासगृहों में एक लिविंगरूम, दो बैडरूम, किचिन, टायलेट, वाश एरिया एवं बालकनी इत्यादी का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक आवासगृह का क्षेत्रफल 700 वर्गफीट है। बाहृय विकास कार्यों में सीमेंट कांक्रीट सड़क, प्रवेश द्वार, सम्पवेल, सीवर लाईन, एस.टी.पी., लेण्ड स्कैपिंग, पार्किंग, बाह्य जल प्रदाय, बाह्य विधुतीकरण, सी.सी.टी.व्ही कैमरा, 2 लिफ्ट, डीजल जनरेटर, फायर फायटिंग, फायर अलार्म, इत्यादि का प्रावधान है। भवनों में अत्याधुनिक तकनीक के साथ अनुमोदित उच्च ब्रांड्स की सामाग्री लगवाते हुये उच्च स्पेसफिकन एवं गुणवत्ता से निर्माण किया गया है। पुलिस विभाग के आरक्षक/प्रधान आरक्षक एवं अन्य कर्मचारी एक सुरक्षित एवं सर्वसुविधायुक्त कैम्पस में निवास करेंगे, जिससे उनकी कार्यक्षमता मे और वृद्धि होगी। निर्माण कार्य संविदाकार मेसर्स एस.के.बी. प्रोजेक्टर (इंडिया) प्राईवेट इंडिया लिमिटेड जबलपुर द्वारा किया गया है। उक्त आवासीय परिसर का नाम कोरोना काल मे शहीद हुये निरीक्षक स्व. श्री गोपाल सिंह जगेत के नाम पर ’’ शहीद स्व. गोपाल जगेत परिसर’’ रखने का निर्णय लिया गया है। लोकार्पण के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी.भारद्वाज, रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी, थाना प्रभारी कैंट श्री अरविंद चौबे, थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेश मिश्रा तथा मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग के परियोजना यंत्री श्री सुधीर श्रीवास्तव एवं अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें