Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: जन सुनवाई में 67 शिकायतकर्ताओं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें

Aditi News Team

Tue, May 9, 2023
जन सुनवाई में 67 शिकायतकर्ताओं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु किया आदेशित आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 9-5-2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 67 शिकायतें थी। आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र- अतिशीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह , नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री अंकिता खातरकर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह , उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें