Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें, सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

Aditi News Team

Tue, May 2, 2023
जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें, सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित   आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज दिन मंगलवार दिनॉक 02-5-2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 32 शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित थीं ।   आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र अतिशीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।   जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला , नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/ प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री तुषार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्रीमती अंकिता खातरकर, उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अपूर्वा किलेदार, उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें