Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: ग्राम ढिलवार में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के चलते गुमनाम शहीदों को किया याद

Aditi News Team

Tue, Nov 22, 2022
ग्राम ढिलवार में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के चलते गुमनाम शहीदों को किया याद तेंदूखेड़ा। विगत दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ज्ञानोदय कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तेंदूखेड़ा द्वारा प्राचार्य श्रीमती संध्या दुबे के निर्देशन में एवं कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष नारायण नामदेव के नेतृत्व में रासेयो इकाई द्वारा गोद ग्राम ढिलवार में नरवरशाह डेलनशाह की स्मारक पर आजादी की 75वी वर्षगांठ के चलते आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को उनके योगदान के लिए याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्मारक स्थल की साफ-सफाई करने के उपरांत स्मारक पर रंग रोगन कर स्थल पर राष्ट्रीयता से ओतप्रोत स्लोगनों का लेखन किया गया। इकाई स्वयंसेवकों की इस गतिविधि के लिए संस्था प्रबंध निर्देशक श्री एस के दुबे द्वारा स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करने के लिए इनकी मुक्त कंठ से सराहना की। वहीं संस्था प्रबंधन से मनोज कुमार दुबे शिवांशु कुमार दुबे एवं संस्था स्टाफ द्वारा छात्रों के कार्यों की सराहना की गई। रासेयो से दीपांशु पटेल, दीपांश पटेल, मोहित नामदेव, दीपक लोधी, रितिक पटेल, उदय भानु शाह सहित स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। https://youtu.be/KPEk6V4s-rk

Tags :

जरूरी खबरें