Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गुरु पूर्णिमा पर संयुक्त धर्म संसद की कार्यकारिणी का विस्तार गाडरवारा से प्रारंभ

Aditi News Team

Sat, Jul 24, 2021

गाडरवारा। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रिवेदी कॉलोनी स्थित खकरिया वाले दादाजी के मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया सर्वप्रथम श्री दादाजी का अभिषेक पूजन एवं पादुका पूजन किया गया तत्पश्चात जबलपुर से पधारे संयुक्त धर्म संसद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी श्री राम दुबे एवं सर्व ब्राह्मण महासभा नरसिंहपुर के नवनियुक्त जिला संयोजक नगेंद्र त्रिपाठी का शाल श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत डी के उपाध्याय,पं उमेश द्विवेदी,राजीव शर्मा, सतीश नाईक,विनोद शर्मा, चंद्रकांत शर्मा ,पं सुरेंद्र द्विवेदी, डॉक्टर कमलेश दूरबार शास्त्री,एस पी बसेड़िया, नीलेश दीक्षित, हर्ष पाठक, आदित्य शर्मा, हर्षित तिवारी, शेखर तिवारी आदि के द्वारा किया गया ।पं राजेश द्विवेदी ने श्री राम दुबे का परिचय देते हुए संयुक्त धर्म संसद के गठन उद्देश्य एवं कार्यों से अवगत कराया। श्री राम दुबे ने अपने संबोधन में संयुक्त धर्म संसद की कार्यकारिणी का विस्तार गाडरवारा से प्रारंभ किए जाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पं सतीश नाईक एवं आभार प्रदर्शन पं कपिल दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री दादाजी के अनेक भक्तगण एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें