Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ और आम जनता का पुलिस पर विश्वास होना जरूरी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Thu, Jun 29, 2023
गुंडे, बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरता से कार्रवाई की जाये सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने वालों पर त्वरित कार्यवाही करें मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की इंदौर की कानून-व्यवस्था की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः इंदौर की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुंडे, बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री निवास समत्व कार्यालय भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, एडीजी इंटेलीजेंस श्री आदर्श कटियार, ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री श्री अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इंदौर से कमिश्नर श्री पवन शर्मा, पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउस्कर, कलेक्टर श्री टी. इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें