Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: गाडरवारा 8 वी के छात्र छात्राओं को दी विदाई 

Aditi News Team

Sat, Mar 4, 2023
8 वी के छात्र छात्राओं को दी विदाई गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में 6 वी , 7 वी के छात्र छात्राओं एवं शालेय स्टाफ द्वारा 8 वी के छात्र छात्राओं को विदाई समारोह में भव्य विदाई दी गई। विद्या की देवी माँ सरस्वती के पूजन से शुरू हुए कार्यक्रम में 8 वी के छात्र छात्राओं ने संस्था को तस्वीरें एवं गिफ्ट भेंट किए । कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं विदाई गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव सहित शिक्षको ने कहा कि 8 वी के छात्र छात्राएँ बेहतर पढ़ाई कर परीक्षा की बेहतर तैयारी करें एवं ग्राम सांगई का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन छात्राएँ प्रीति केवट एवं रेशमा केवट ने किया। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक राजेश सिंह कौरव, मधुसूदन पटैल, सुरेश चौहान, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, लता कहार, किरणलता ठाकुर , ज्योति धानक सहित शाला प्रवंधन समिति अध्यक्ष लेखराम केवट एवं शाला के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें