Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा, स्टार लगाकर छात्र छात्राओं को किया सम्मानित 

Aditi News Team

Tue, Oct 4, 2022
स्टार लगाकर छात्र छात्राओं को किया सम्मानित विद्यालय में छात्र छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने अनूठी पहल गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल बुलवाने के उद्देश्य से शिक्षको ने एक अनूठा तरीका निकाला। शिक्षको ने माह सितंबर में पहली से आठवीं तक के सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को कक्षावार स्टार लगाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर शिक्षको ने छात्र छात्राओं से प्रतिदिन स्कूल आने की बात पर जोर दिया। इस मौके पर संस्था के प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक ने बताया कि प्रतिमाह स्टार लगाकर छात्र छात्राओं को सम्मानित करने से अन्य छात्रो में स्कूल आने की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी एवं वो भी प्रतिदिन स्कूल आएंगे । इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, दशरथ जाटव, विवेक नाईक, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, पुरुषोत्तम मेहरा , लता कहार एवं किरणलता ठाकुर एवं स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें