Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

: गाडरवारा, सी एम राइज स्कूल मे मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती 

Aditi News Team

Sun, Oct 2, 2022
सी एम राइज स्कूल मे मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती गाडरवारा। रविवार को साईंखेड़ा के सीएम राईज विद्यालय में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी कि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य सी के विश्वकर्मा, माध्यमिक प्रधानपाठक सरदार सिह राजपूत, प्राथमिक प्रधानपाठक भाईजी चौधरी द्वारा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम कि शुरुआत की गई । कार्यक्रम मे बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किऐ, कार्यक्रम को संबोधित करते हए प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि हम सभी को दोनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम में जी के मेहरा,कीर्तिवर्धन भदौरिया, भानु राजपूत, बसेडिया मैडम, मीना अग्रवाल ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम मे मनीषा चौकसे, सरोज सिलावट एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोहर पटेल एवं आभार मोनिका राय ने व्यक्त किया

Tags :

जरूरी खबरें