Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 38 हजार रूपये का तथा एक्सिस जप्त

थाना माढ़ोताल अंतर्गत अनिराज नायडू की थी सनसनीखेज हत्या अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में था लिप्त

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

: गाडरवारा शहरी स्वास्थ्य केंद में ऊषा कार्यकर्ता को बरिष्ट नागरिक के अधिकारों की दी जानकारी

Aditi News Team

Sun, May 29, 2022
गाडरवारा शहरी स्वास्थ्य केंद में ऊषा कार्यकर्ता को बरिष्ट नागरिक के अधिकारों की दी जानकारी भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राज्य शासन के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से हेल्पेज इंडिया द्वारा देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर लाईन 14567 का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को गाडरवारा शहरी स्वास्थ्य केंद्र में विभाग के फील्ड रिस्पांस ऑफीसर (एफआरओ) मोहन बर्मन एवम , डॉ विजय ठगेले के माध्यम से बारिष्टजनो को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया । उन्होंने कहा यह हेल्पलाईन सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच कार्य करती हैं। एल्डर लाईन 14567 के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता, निदान व इलाज, आश्रय/वृध्दाश्रम, वरिष्ठ जन सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, चश्मा आदि और सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कला, मनोरंजन में सहयोग से संबंधित जानकारी दी जाती है। साथ ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007, व्यक्तिगत और पारिवारिक दुर्व्यवहार, संपत्ति, पड़ोसी, संबंधी विवाद एवं समाधान, वृद्ध पेंशन और अन्य विभागीय पेंशन और सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिक इस हेल्पलाईन का लाभ ले सकते हैं। सत्र में गाडरवारा की सभी ऊषा कार्यकर्ता उपस्थित रही ।

Tags :

जरूरी खबरें