Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

: गाडरवारा, राष्ट्रीय मीन्स-कम -मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन सितंबर में भराये जाएंगे 

Aditi News Team

Sun, Aug 21, 2022
राष्ट्रीय मीन्स-कम -मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन सितंबर में भराये जाएंगे गाडरवारा। जिले के शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त /स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में सत्र 2022-23 में कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए सितंबर माह में राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा के लिए आवेदन भरना शुरू हो रहे है। परीक्षा मे चयन उपरांत पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा हेतु नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाये जाएंगे । उक्त परीक्षा 6 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के निर्देश जारी कर दिए है।

Tags :

जरूरी खबरें