Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा, राज्य स्तरीय कला उत्सव में बीटीआई के छात्रो ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 

Aditi News Team

Thu, Nov 24, 2022
राज्य स्तरीय कला उत्सव में बीटीआई के छात्रो ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन गाडरवारा। गत दिवस भोपाल आयोजित शालेय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव में बीटीआई स्कूल गाडरवारा के छात्र छात्राओं ने जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य जयमोहन शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कला उत्सव की एकल अभिनय विधा में शाला के आनंद कौरव ने प्रथम एवं लोक नृत्य विधा में मुकेश नोरिया ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय सहित जिले एवं संभाग का नाम रोशन किया। प्रथम स्थान प्राप्त छात्र आनंद कौरव उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव में मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। बीटीआई के छात्रों जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, रमसा एडीपीसी जी एस पटैल, बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा, आरती पाठक एवं के के वर्मा ने शुभकामनाएं दी है।

Tags :

जरूरी खबरें