Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

: गाडरवारा में हुई जनसुनवाई में लोगों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्यायें,जनसुनवाई में आये 65 आवेदन

Aditi News Team

Tue, Apr 18, 2023
गाडरवारा में हुई जनसुनवाई में लोगों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्यायें,जनसुनवाई में आये 65 आवेदन नरसिंहपुर। जिला स्तरीय जनसुनवाई गाडरवारा में मंगलवार 18 अप्रैल को आयोजित हुई। इसमें पहुंचे लोगों ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को अपनी समस्यायें बताई। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। जनसुनवाई में 65 आवेदन आये। गांव- गांव पहुंच रहा प्रचार रथ दे रहा शासन की योजनाओं की जानकारी नरसिंहपुर।मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर केन्द्रित प्रचार रथ जिले में चलाया जा रहा है। प्रचार रथ गांव- गांव पहुंच रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिले में प्रचार रथ द्वारा शासन की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार- प्रसार कर जिलावासियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में प्रचार रथ ने 18 अप्रैल को नरसिंहपुर विकासखंड के ग्राम सांकल, चंदपुरा, धमना व मलाह‍ पिपरिया का भ्रमण किया और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

Tags :

जरूरी खबरें