Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा में आप पार्टी के पंजाब के ट्रेड एंड इंडस्ट्रियल विंग के अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित

Aditi News Team

Wed, Jul 26, 2023
गाडरवारा में आप पार्टी के पंजाब के ट्रेड एंड इंडस्ट्रियल विंग के अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित गाडरवारा में गत दिवस आम आदमी पार्टी की महिला विंग नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना लवानिया के नेतृत्व में नगर के शांतिदूत होटल में पंजाब के ट्रेड एंड इंडस्ट्रियल विंग के अध्यक्ष श्री रमन मित्तल के मुख्य आतिथ्य में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्री मित्तल ने आप गाडरवारा टीम के सभी जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से रूबरू होकर परिचय कर उनसे मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा गाडरवारा विधानसभा के सभी ब्लॉक स्तर एवं सर्कल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को शीघ्र जोड़कर संगठन के विस्तार को पूर्ण करने बात कही मप्र में आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को लगातार सक्रिय रहने की बात कही । इस अवसर पर उन्होंने उत्तम सिंह मेहरा तथा बलराम सिंह कौरव को और अन्य नए कार्यकर्ताओ को आप की सदस्यता देकर शुभकामनाएं भी दी। बैठक में मुख्य रूप से चरनजीत सिंग जी, भूपेन्द्र बंसल जी, नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष देवी सिंह पटेल, नरेश भार्गव, के के चौकसे, राम राहुल कौरव,सुश्री पूजा दामिनी कौरव सुश्री सत्यवती चौधरी, हेमराज सिंह, विपिन मेहरा,दीना लोधी,बलराम ठाकुर,निखिल कौरव , रामेश्वर ठाकुर ओमकार लोधी, पुरुषोत्तम कौरव ,भूपेंद्र मेहरा,कामोद लोधी एवं अन्य कार्य कर्ता उपस्थिति रहे।

Tags :

जरूरी खबरें