Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा, मुंआर के स्कूल में खेल उत्सव आयोजित 

Aditi News Team

Thu, Nov 3, 2022
मुंआर के स्कूल में खेल उत्सव आयोजित गाडरवारा। गत दिवस मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर क्ष्रेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुआँर मे शासकीय माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला में सयुंक्त रूप से खेल उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सर्व प्रथम मध्यप्रदेश गान के साथ शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में कबड्डी खो खो , चम्मच दोड़, मेढक कूदनी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई । इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजकों ने भी टीम बनाकर कबड्डी खेल खेलकर आनंद उठाया । कार्यक्रम के अंत मे छात्र छात्राओं को पारितोषिक का वितरण किया गया । कार्यक्रम मे जन अभियान परिषद के संयोजक राम मोहन रघुवंशी ने सम्बोधित कर मध्यप्रदेश स्थापना व नरसिंहपुर जिले की स्थापना के सम्बंध मे छात्रों को अवगत कराते हुए मिसाइल मेन ए पी जे अब्दुल कलाम जी के जीवन पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर ग्राम सचिव राजेश्वर शर्मा, जी आर एस मुकेश चतुर्वेदी, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक भागीरथ शर्मा, एस एम सी अध्यक्ष ब्रजेश साहू ,शिक्षक मुन्ना लाल चौधरी ,प्रदीप पाल ,भूपेन्द्र पटैल, नीतेश चढार सहित बडी संख्या मे नागरिकगणो की उपस्थिति रही। अंत मे प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक प्रभात रूसिया के द्वारा सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें