Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा, माहेश्वरी महिला मंडल का गणेश चौथ कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Sat, Aug 5, 2023
माहेश्वरी महिला मंडल का गणेश चौथ कार्यक्रम संपन्न गाडरवारा । स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में सजातीय महिलाओं ने पुरूषोंतम अधिकमास में सामूहिक गणेश चौथ उध्य्यापन गणेश पूजा, उपवास, दान और सुहाग की मंगलमय कामना प्रार्थना करते हुए मनाया गया । इस दिन जिन सुहागिन महिलाओं के व्दारा यह उध्य्यापन संकल्प लिया जाता विविध सुहाग श्रृंगार के साथ उत्साह पूर्वक परम्परागत विधि विधान से सारे योजन करते हुए चन्द्रमा जी के दर्शन और अर्क(जल चढ़ाने के बाद) सत्रह सुहागिन महिलाओं को यथायोग्य वंदन कर, भोजन कराकर बाद में स्वयं भोजन किया करती हैं ।अनेकानेक वर्षों से यह व्रत कार्यक्रम चला आ रहा है ,महिला मंडल अध्यक्ष अनुराधा काबरा, सचिव लझ्मी काबरा, सहित सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें