Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: गाडरवारा, मारवाड़ी महिला सम्मेलन होली उत्सव मनाया गया

Aditi News Team

Sat, Mar 11, 2023
मारवाड़ी महिला सम्मेलन होली उत्सव मनाया गया गाडरवारा ।अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में जयमाला काबरा के निज निवास पर रंगों का त्यौहार होली के अवसर पर फाग उत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया । उपस्थित सभी महिलाओं ने रंग और गुलाल आपस में प्रेम और सद्भाव के साथ लगाई गई । इस अवसर पर कार्यक्रम की व्दितीय श्रृंखला में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता अभियान विषय पर चर्चा की गई ।उपरांत वरिष्ठतम सदस्या जयमाला काबरा का साल श्रीफल तिलक पुष्पहार से महिला दिवस के तहत अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर संस्था की गीतिका काबरा सचिव, मधुमुरली मालानी कोषाध्यक्ष, सुनीता, अनीता पलोड, शोभना मुंदड़ा, अनिता दूगड, पूजा तिवारी नगर पालिका पार्षद, अनिता काबरा, अरुणा काबरा, सविता, गरिमा काबरा, मधु शर्मा, सारिका मालपानी, विधी मूंदड़ा, अनुराधा काबरा, रेनु मालपानी ने उपस्थित होकर होली के रंग रस और कृष्ण रास के गीत भजन गाये । उल्लेखनीय है कि यह संगठन महिलाओं को विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यावरण संरक्षण, आदि क्षेत्रों में जागरूक करने के लिए सक्रिय रूप से तत्पर रहता है।

Tags :

जरूरी खबरें