Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: गाडरवारा, बीआरसी के निरीक्षण मे बंद मिले स्कूल 

Aditi News Team

Sat, Jul 9, 2022
बीआरसी के निरीक्षण मे बंद मिले स्कूल गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल द्वारा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सुबह सवा 11 बजे ग्राम पिटेहरा की शासकीय प्राथमिक शाला , ग्राम दिगसरा की ईजीएस शाला दोपहर ढाई बजे, ग्राम अजन्दा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला एवं ग्राम खैरी(अजन्दा) की शासकीय प्राथमिक शाला बंद मिली। इसके अलावा उन्हें ग्राम बनखेडी की प्राथमिक शाला, ग्राम आडेगांव की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला , डुंगरिया की प्राथमिक व माध्यमिक शाला , ग्राम पोड़ार की प्राथमिक शाला, धनोरा की प्राथमिक शाला, एकीकृत शासकीय हाईस्कूल देतपोन एवं ग्राम जाइखेड़ा की प्राथमिक एवं ईजीएस शालाओं में विधिवत शेक्षणिक कार्य संचालित पाया गया। निरीक्षण के दौरान बीआरसी श्री पटैल ने दक्षता उन्नयन कार्य, व्हाट्सअप्प बेस्ड असिसमेन्ट एवं मेपिंग निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उंन्होने शाला परिसरों में समुचित साफ सफाई एवं निर्धारित समय पर स्कूलो के संचालन के भी निर्देश दिए। शालाओं के निरीक्षण अवसर पर उनके साथ जनशिक्षक प्रमोद पठारिया भी साथ रहे।

Tags :

जरूरी खबरें