Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा, प्रतुल इन्दुरख्या ने मिढवानी में प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया    

Aditi News Team

Wed, Nov 2, 2022
प्रतुल इन्दुरख्या ने मिढवानी में प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया गाडरवारा। विगत दिवस प्राचार्य प्रतुल इन्दुरख्या ने क्षेत्र के ग्राम मिढवानी (देवरी) के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थानांतरण उपरांत प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया । इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र वर्मा ने उनका फूल माला से स्वागत किया । इस अवसर पर प्राचार्य श्री इंदुरख्या ने मिढवानी आकर खुशी जाहिर की और शाला के वच्चो से मुलाकात की। उन्होंने माध्यमिक शाला जाकर वहां पर जनसहयोग से प्राप्त नई स्मार्ट टीवी की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि श्री इंदुरख्या चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से स्थानांतरण उपरांत मिढवानी में पदस्थ हुए है। इस मोके पर पूर्व प्रभारी प्राचार्य विनोद दुबे माध्यमिक शाला से प्रभारी प्रधान पाठक प्रशांत पटेल ,शेख जफर खान, शिव हरि उपाध्याय, देवरी से शिक्षक सुरेंद्र पटेल एवं समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें