Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

: गाडरवारा, पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में सी एम राइज विद्यालय बना उपविजेता

Aditi News Team

Sun, Sep 11, 2022
पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में सी एम राइज विद्यालय बना उपविजेता गाडरवारा। मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में सी एम राइज विद्यालय साईंखेड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया है। विदित हो कि उपविजेता टीम में आकाश लोधी, हर्षित राजपूत, मोहित सिलावट ने भाग लिया था जिनके साथ विज्ञान सहायक अमन शर्मा शिक्षक की भूमिका में रहे एवं प्रतियोगिता की तैयारी माध्यमिक शिक्षक मनीष शंकर तिवारी द्वारा कराई गई। सफल छात्रो को प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा सहित सम्पूर्ण स्टाफ के द्वारा बधाई प्रेषित की गई है । उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में उपविजेता बनने पर पर्यटन विभाग की तरफ से दो दिन और एक रात का आलीशान टूर पैकेज उपहार में दिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें