Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

: गाडरवारा, निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के जरिये किया मतदान 

Aditi News Team

Sun, Jul 3, 2022
निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के जरिये किया मतदान गाडरवारा। गत दिवस नगरीय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गाडरवारा के 23 वार्डो में पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न शासकीय कर्मचारियों ने स्थानीय तहसील कार्यालय पहुँचकर निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र (ईडीबी) के जरिये मतदान किया। शनिवार को मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला । उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद गाडरवारा में 23 वार्डो में पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु कुल 84 निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र जारी किए गए थे जिनमें से 79 शासकीय कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । शेष रहे 5 कर्मचारियों को पोस्ट ऑफिस के जरिये निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र भेजे जा रहे है जो अपना मत अंकित कर लिफाफे को सीलबंद कर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे। निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के जरिये मतदान के कार्य मे तहसीलदार राजेश मरावी के निर्देशन में प्राचार्य एम के चक्रवर्ती, ए के रघुवंशी, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रवीण सोनी, कमलेश गुप्ता, अभिषेक सोनी, शिवानी नामदेव आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें