Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

दरबार की परम्पराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया

शासकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

: गाडरवारा, निमावर के छात्रो ने किया जिले को गौरवांवित ,जगह जगह हुआ स्वागत 

Aditi News Team

Sat, Sep 17, 2022
निमावर के छात्रो ने किया जिले को गौरवांवित ,जगह जगह हुआ स्वागत गाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम निमावर के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल के 10 वी के छात्र सूरज नोरिया एवं 7 वी के छात्र शिवम पटैल ने खेल प्रभारी शिक्षक पवन राजौरिया के सतत मार्गदर्शन में जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में जनरल मैनेजर डॉ अंजिता वर्मा के कुशल निर्देशन में छात्र सूरज नोरिया ने बालक अंडर 17 आयु वर्ग से नरसिंहपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 मीटर बैक तैराकी में संभाग स्तर पर प्रथम एवं 200 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा छात्र शिवम पटैल ने 100 मीटर बेक तैराकी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया है। बीते दिवस प्रतियोगिता से लौटकर आये दोनों छात्रो का स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बीएसी संदीप स्थापक, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दिकी, मुकेश पटैल, उत्तम वर्मा, पवन राजौरिया, सुरेंद्र पटैल, प्रमोद सोनी ने फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। स्टेशन के उपरांत दोनों छात्रो एवं खेल प्रभारी शिक्षक पवन राजौरिया को समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने भी ट्रॉफी एवं तिरंगा का बैच लगाकर सम्मान किया। इसके अलावा साईंखेड़ा में भी विजयी छात्रो का सम्मान थाना स्टाफ सहित शिक्षक कैलाश पटैल, अनिल शर्मा, शक्ति राजपूत,जितेंद्र शुक्ला एवं विकास रजक द्वारा किया गया।दोनों छात्रो के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीईओ प्रतापनारायण, देवेश वैद्य,बीआरसी गिरीश पटैल सहित अनेक क्षेत्रीय शिक्षको ने बधाईयां दी है।

Tags :

जरूरी खबरें