Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

: गाडरवारा, नपा अध्यक्ष एवं पार्षदों ने बीटीआई स्कूल में शिक्षको को सम्मानित कर साइकिलों का किया वितरण 

Aditi News Team

Tue, Sep 6, 2022
नपा अध्यक्ष एवं पार्षदों ने बीटीआई स्कूल में शिक्षको को सम्मानित कर साइकिलों का किया वितरण गाडरवारा। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्थानीय बीटीआई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पार्षद सुरेन्द्र गुर्जर, पूजा तिवारी, चन्द्रकांत शर्मा,श्रीकांत राय,चंचल कोरी एवं पूर्व पार्षद संजय राजौरिया ने प्राचार्य जयमोहन शर्मा सहित समस्त शिक्षको का शाल, श्रीफल , स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर 34 छात्रो को निःशुल्क साइकिलो का वितरण किया गया । इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षक बच्चों में शिक्षा देने के साथ साथ संस्कार देने का भी कार्य करते है। बीटीआई स्कूल से अनेक छात्र शिक्षा लेकर वर्तमान में बड़े पदों पर कार्य कर रहे है। श्री मिश्रा ने अपने उदबोधन में विद्यालय में साईकिल स्टैंड के निर्माण की घोषणा की । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्पणा ब्राउन ने किया । कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के समस्त शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें