Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

: गाडरवारा, नगरीय निकाय स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित

Aditi News Team

Thu, Jun 30, 2022
नगरीय निकाय स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित गाडरवारा।अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी नगरीय निकाय निर्वाचन गाडरवारा सृष्टि देशमुख गौड़ा ने गाडरवारा नगरीय निकाय स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित करने का आदेश जारी किया है। इस कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 07791- 254693 है।नगरीय निकाय स्तरीय कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में प्रात: 7 बजे से दोपहर 2बजे तक, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं रात्रि 10 बजे से सुबह 7 बजे तक के लिए 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना व शिकायतों को तत्काल संबंधित तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही सौंपे गये कार्यों का तत्परता से निष्पादन करें।

Tags :

जरूरी खबरें